This post is also available in:
English
चॉकलेट की लत का कोई अंत नहीं है। चॉकलेट के लिए पागल लोग गर्मियों में क्या करते हैं, अधिक चॉकलेट खाते है या कुछ और कूल ढूंढते है? क्या आपका कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो की चॉकलेटी हो और ठंडा भी? क्यों न कुछ नया ट्राई किया जाये? जैसे कि एक पुडिंग जो के ब्राउन और वाइट चॉकलेट से बनी हो। तो शुरू करें…
लेयर्ड चॉकलेट पुडिंग
क्या कभी कम प्रयास और बिना रसोई को गन्दा किये डेसर्ट तैयार करने का कभी सोचा! मिल्क और वाइट चॉकलेट से बनी यह लेयर्ड चॉकलेट पुडिंग बहुत कम समय में तैयार हो जाती है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। व्हिप्पड क्रीम और चॉकलेट शेविंग्स के साथ गार्निश करके यह और भी स्वादिष्ट लगती है।

लेयर्ड चॉकलेट पुडिंग रेसिपी
Prep Time 30 minutes
Cook Time 45 minutes
Total Time 1 hour 15 minutes
Servings 1 hour 15 mins
Ingredients
- 6 अंडे
- 3 कप दूध
- 1 कप चीनी दानेदार
- 1/3 कप मैदा
- 1/4 चम्मच नमक
- 4 औंस मिल्क चॉकलेट
- 2 औंस वाइट चॉकलेट
- 3/4 कप हैवी क्रीम
- 1 चम्मच कन्फेक्शनर चीनी
Instructions
-
एक कटोरी में सभी छह अंडे फेंटें और कुछ समय के लिए एक तरफ रख दें।
-
इस दौरान, एक सॉसपैन में दूध गरम करें। उसमें दानेदार चीनी, मैदा, और नमक डालें और तब तक मिलाये जब तक वो एक मिश्रण ना बन जाये। इस मिश्रण को मध्यम आँच पर धीरे धीरे मिलाते हुए पकाये जब तक यह गाढ़ा ना हो जाये। फिर इसको आग से हटा दें।
-
फिर इस मिश्रण का 1 कप फेंटे हुए अण्डों में मिलाये।
-
फिर इस अंडे के मिश्रण को बाकी बचे हुए मिश्रण में डाल दें। अब 2 1/2 कप गरम पुडिंग को मध्यम कटोरे में लीजिये और उसमें मिल्क चॉकलेट डालकर धीरे धीरे हिलाते रहे जब तक कि यह स्मूथ ना हो जाये।
-
सॉसपैन में बची हुई बाकी पुडिंग मिश्रण में वाइट चॉकलेट को भी इसी तरह धीरे धीरे मिलाये जब तक की वह स्मूथ ना हो जाये।
-
इसको 30 मिनट के लिए ठंडा होने दे।
-
दोनों पुडिंग मिक्सचर को बीच बीच में हिलाते रहे ताकि उनके ऊपर मलाई ना आ जाये।
-
सीधे किनारे वाला एक कांच का कटोरा ले और उसमें मिल्क चॉकलेट पुडिंग की एक लेयर डाल दें। 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
-
सेट होने के बाद, इसमें वाइट चॉकलेट पुडिंग की उतनी ही लेयर डालें। फिर से 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
-
फिर वाइट चॉकलेट पुडिंग के ऊपर एक और मिल्क चॉकलेट पुडिंग की लेयर डालें। 3 घंटे तक फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
-
अब हैवी क्रीम और कन्फेक्शनर चीनी को एक कटोरे में डालकर फेंटें जब तक की मिश्रण स्टिफ ना हो जाये। पुडिंग को क्रीम, ग्रेटेड चॉकलेट या चोको चिप्स के साथ सजाएँ।