This post is also available in:
English
मलाई कोफ्ता बहुत ही मशहूर और मज़ेदार रेसिपी है। इसीलिए यह लगभग सारे होटलों में मिलता है। और यह उत्तर भारतीय शादियों या उत्सव में ज़रूर बनता है।

मलाई कोफ्ता
मलाई कोफ्ता एक लोकप्रिय पार्टी डिश है। शादी, पार्टी या घर के प्रोग्राम में मलाई कोफ्ता बनाया जाता है क्यूंकि यह स्वादिष्ट और मलाईदार होता है।
Ingredients
कोफ्ता
- १२५ ग्राम पनीर
- ३ मध्यम आलू उबले हुए
- १ टेबलस्पून धनिया पत्ते बारीक़ कटे
- नमक स्वाद अनुसार
- १ टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- १ टेबलस्पून बेसन
- १ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तेल डीप फ्राइंग के लिए
ग्रेवी
- ४ मध्यम प्याज़
- ३ बड़े टमाटर
- १ टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- १ टीस्पून ज़ीरा पाउडर
- १ टीस्पून धनिया पाउडर
- १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- १२ काजू
- २ टेबलस्पून दूध
- १ टेबलस्पून मलाई (फ्रेश क्रीम)
- १ टेबलस्पून धनिया पत्ते बारीक़ कटे
- २ टेबलस्पून तेल
- पानी आवश्यकता अनुसार
Instructions
-
कसा हुआ पनीर और उबले हुए आलू को कोफ्ते की बाकी सामग्री के साथ मिला दें।
-
हलके से सब चीज़ों को मिलादें। छोटे गोले बना लें।
-
कड़ाई में तेल गरम करें। धीमे आंच पर रखे और ३-४ कोफ्ते एक साथ तेल में डाल दे।
-
दोनों तरफ सुनहरा भूरा रंग आने तक फ्राई करें। किचन टॉवल में कोफ्तों को निकाल दें। सारे कोफ्ते इसी प्रकार बनायें।
-
ग्रेवी बनाने के लिए - १/२ कप पानी कुकर में लें।
-
प्याज़ को बड़े टुकड़ों में काटे और कुकर में डाल दें। एक सिटी आने तक पकायें।
-
प्रेशर छूट ने के बाद, उबले हुए प्याज को पानी के साथ पीस लें।
-
टमाटर को उबले पानी में ५ मिट तक डुबाएं। निकाल कर ठंडे पानी में ५ मिनट रखे। छिलका निकाल कर पीस लें।
-
काजू को गरम दूध में ३० मिनट सोख लें, फिर पीस लें।
-
कड़ाई में २ टेबलस्पून तेल लें। प्याज़ पेस्ट डाल कर धीमे आंच पर फ्राई करें जब तक रंग हल्का गुलाबी ना हो जाये।
-
अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और १ मिनट तक पकायें। टमाटर प्यूरी भी मिलादें और पकायें।
-
काजू पेस्ट को भी मिलाकर, थोड़ी देर फ्राई करें।
-
नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, ज़ीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया पत्ते डाल दें।
-
जितना पानी चाहिए उतना मिलाएं और धीमे आंच पर पकायें।
-
अंत में फ्रेश क्रीम डालकर एक बार घुमाएं। गैस बंद कर दें।
-
परोसने से पहले कोफ्तों को ग्रेवी में डालदें और एक बार उबालें ।
-
नान या चावल के साथ गरम परोसें।