This post is also available in:
English
सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों के साग का अलग ही मज़ा आता है। वैसे तो सरसों का साग पंजाब की स्पेशलिटी है, मगर सरसों का साग कही भी बना कर आनंद लिया जा सकता है। सरसों का साग आप गेहूं के पराठों के साथ या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं।

सरसों का साग
Ingredients
- 200 ग्राम सरसों 1 गुच्छा
- 100 ग्राम पालक ½ गुच्छा
- 50 ग्राम बथुआ ¼ गुच्छा
- 2 चम्मच मक्की आटा
- 1 प्याज
- 2 टमाटर
- 10 लहसुन फली
- 1 इंच अदरक
- 4 हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 कप पानी
- 3 चम्मच देसी घी
Instructions
-
सरसों, पालक, और बथुआ के तने काट लें।
-
हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, और टमाटर बारीक बारीक काट लें। अदरक को ग्रेट कर लें।
-
सरसों, पालक, और बथुआ के हरी पत्तों को अच्छे से खुल्ले पानी में धो लें और उनमें से साड़ी मिट्टी वह गन्दी निकाल लें। उनको भी बारीक बारीक काट लें।
-
सभी कटे हुए पत्तों को प्रेशर कुकर में डाल दें। 1 से 2 कप पानी डालें और थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
-
कूकर का ढक्कन बंद कर दें और उसको 30 मिनटों के लिए मध्यम लौ पर रख दें। लौ बंद कर दें और प्रेशर को अपने आप निकलने दें।
-
ढक्कन खोल दें और ब्लेंडर के साथ मैश कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
-
मक्की का आटा डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि बीच में कोई गिल्टी न रहे।
-
तड़का लगाने के लिए, एक कढ़ाई में कम लौ पर घी गरम करें। अदरक और लहसुन डाल दें।
-
कुछ सेकंड के लिए पकाएं और फिर कटा हुआ प्याज और बची हुयी कटी हरी मिर्च डाल दें। 5 मिनटों के लिए पकाएं।
-
अब कटा हुआ टमाटर डालें। फिर से 5 मिनट पकाएं।
-
सरसों-पालक-बथुआ के पत्तों का पेस्ट डाल दें। स्वाद अनुसार नमक डालें।
-
ढक्कन के साथ कवर कर दें और 20 मिनट तक धीमी लौ पर पकाएं।
-
बीच बीच में हिला दें और लौ को 20 मिनट बाद बंद कर दें।
-
मक्की के रोटी के साथ गरमा गरम परोसें।
बहुत लज़ीज़