This post is also available in:
English

उरद दाल कचोरी
उरद दाल कचोरी एक बहुत ही ललचाने वाला स्ट्रीट फ़ूड/स्नैक है। बहार से कुरकुरा और अंदर तीखा भराई होता है। इसे ऐसे ही चटनी के साथ परोसा जाता है या चाट कि तरह- कटे हुए प्याज़, मीठा -तीखा चटनी डालकर, मीठी दही और सेव के साथ भी परोसा जाता है।
Ingredients
- ८० ग्राम उरद दाल
- १ टीस्पून अदरक कसा हुआ
- २ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई (बीज निकालकर)
- १ टीस्पून ज़ीरा
- १ टीस्पून धनिया पाउडर
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- १ टीस्पून सौंफ
- १ चुटकी हींग
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १५० ग्राम मैदा
- ३० ग्राम देसी घी
- १/२ टीस्पून बेकिंग सोडा
- नमक स्वाद अनुसार
- २०० ग्राम घी या तेल
Instructions
-
दाल को अच्छे से धो कर ५ घंटे पानी में सोखें।
-
उसके बाद पानी निकाल कर मिक्सी के जार में डालदें।
-
बिना पानी (या कम से कम )मिलाये मिक्सी में पीस लें।
-
कड़ाई को धीमी आंच पर गरम करें।
-
१ टेबलस्पून तेल डालें।
-
ज़ीरा, सौंफ, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालदें।
-
एक बार अच्छे से मिलालें और फिर दाल पेस्ट को डालदें।
-
अच्छे से मिलते रहें जब तक दाल कड़ाई से अलग न हो जाये और बीच में एक गोला बन जाये।
-
एक बाउल में निकल लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें।
-
मैदा, बेकिंग सोडा और नमक एक बाउल में लें।
-
घी डालें और अच्छे से गूंद लें।
-
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इस मैदे को गूंद लें। अगर यह कड़क बनेगा तो ही कचोरी कुरकुरा बनेगा।
-
इसे एक गीले मलमल के कपडे से ढक दें और ३० मिनट तक छोड़ दें।
-
कड़ाई में २-३ कप (२०० ग्राम) घी, धीमी आंच पर गरम करें। .
-
कचोरी को बनाने के लिए बेलना शुरू करें।
-
नींबू जितना गोला लें और ४-५ इंच के गोल आकर बनायें।
-
एक टेबलस्पून उरद दाल भराई को इस के बीच में रखें।
-
पराठा बनाते समय जैसे बंद करते हैं, उसी प्रकार इसे बंद करदें।
-
इसके बाद फिर से बेल लें। (४ इंच तक )
-
सारे कचोरियां इसी प्रकार तैयार कर लें।
-
तेल की गर्मी जाँच लें - थोड़ा सा मैदा डालकर देखें।
-
अगर धीरे से ऊपर आये तो मतलब तेल तैयार है।
-
एक कचोरी को डालकर उसे धीमी-माध्यम आंच पर पकाएं।
-
चमचा से कचोरी को दबाएं ताकि वह फूल सके।
-
दूसरी तरफ भी फ्राई करें।
-
जब सुनहरा भूरा रंग आजाये तो निकाल दें।
-
सारे कचोरियों को इसी प्रकार फ्राई करें ,
-
खट्टा-मीठा इमली चटनी के साथ या पुदीना चटनी के साथ परोसें।